Breaking Newsअन्य

लाड़ली बहना योजना: सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 1857 करोड़ रुपये का अंतरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना ने न केवल बहनों का जीवन बदला है, बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य की दिशा को भी परिवर्तित किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना अब सिर्फ सहयोग नहीं बल्कि अवसर देने की योजना बन चुकी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एक करोड़ 26 लाख 36 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया है, जिनमें से सिवनी जिले की 2 लाख 68 हजार से अधिक बहनें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि भाईदूज पर वादा किया गया था कि योजना की राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 की जाएगी — आज वह वादा पूरा हुआ है। यह राशि अब से हर महीने ₹1500 ही रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 560 करोड़ रुपये से अधिक के 114 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही युवाओं के लिए घंसौर में खेल स्टेडियम और लामटा–पांडिया छपारा के बीच बड़े पुल के निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि सरकार ने धान का बोनस दिया है, अब गेहूं और मक्के के सही दाम सुनिश्चित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पेंच टाइगर रिजर्व में स्क्रैप से बनी विश्व की सबसे बड़ी बाघ कलाकृति का लोकार्पण भी किया।

Related posts

वनतारा जैसे नवाचारों को अपनाने से जियो और जीने दो वन्य-जीव संरक्षण ईको-सिस्टम बनेगा

khabarsamayper

बाल रंग शिविर में कला निखार रहे नन्हें कलाकार गाँधी आश्रम में शुरू हुआ बाल रंग शिविर

khabarsamayper

शिक्षा माफिया पुस्तक विक्रेताओं के गठबंधन के खिलाफ मुहिम का बड़ा असर: प्रदेश के हर जिले में लगेंगे पुस्तक मेले; स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment