अन्य

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्तर पीढ़ीगत जुड़ाव पर केन्द्रित कार्यक्रम सम्पन्न

वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्तर पीढ़ीगत जुड़ाव पर केन्द्रित कार्यक्रम सम्पन्न

छतरपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को पुरानी तहसील प्रांगण छतरपुर में वरिष्ठ नागरिकों के बीच अन्तर पीढ़ीगत जुड़ाव, कल्याण एवं खुशहाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 10 वरिष्ठ नागरिकों ने मंच से अपने विचार साझा किए। वरिष्ठजनों के सम्मान और देखभाल की प्रतिबद्धता को लेकर उपस्थित बच्चों एवं जनसमुदाय को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रगान के उपरांत स्वास्थ्य एवं सक्रिय वृद्धावस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम स्थल से गल्ला मंडी तक प्रतीकात्मक पदयात्रा (वॉकथॉन) आयोजित की गई।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

हैशटैग

Related posts

गल्ला मंडी से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को दबोचा

khabarsamayper

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: भाई को बचाने टंकी में कूदी बहन, दोनों की डूबकर मौत

khabarsamayper

गोरखपुर में 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी 15 वर्षीय किशोरी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

khabarsamayper

Leave a Comment