Breaking News

विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी वितरण आज

पन्ना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को निःशुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क ई-स्कूटी वितरित की जाएगी।

Related posts

महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उप-निरीक्षक गिरफ्तार, सह-आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिमांड पर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की अंडर-19 विमेन्स टी-20 क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनायें दीं।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं विभागों के समन्वय से समाज को मिला जागरूकता का संदेश

khabarsamayper

Leave a Comment