शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षा जल संरक्षण एवं जल संचयन पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बालेंदु शुक्ला (जनरल सेक्रेटरी, जल संरक्षण संगठन छतरपुर) तथा विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह गौतम (परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत छतरपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एम.के. त्रिपाठी ने की।

