Breaking Newsअन्य

शिवपुरी में भीषण हादसा: मुर्गी दाने से भरा ट्रक ऑटो पर पलटा, दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड पर मुर्गी दाने से भरा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटता दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

Related posts

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जारी किया आदेश जिले में खाद्य पदार्थों व रसोई गैस इत्यादि का पर्याप्त भण्डारण

khabarsamayper

अम्बेडकरनगर में पुलिसकर्मियों का ठेके पर नशा, तीन निलंबित

khabarsamayper

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत SP अगम जैन,ASP विंक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में किया पौधा रोपण*

khabarsamayper

Leave a Comment