Breaking Newsअन्य

काशी वाटर पार्क रोड से युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस और बाइक जब्त

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ओरछा रोड पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान काशी वाटर पार्क रोड से एक आरोपी को देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को अवैध हथियार की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीकेश पटेल पिता चिंतामन पटेल निवासी ग्राम कालापानी थाना ओरछा रोड के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts

यमुना नदी के जल स्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया

khabarsamayper

शराबी पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा*

khabarsamayper

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को खजुराहो से केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

khabarsamayper

Leave a Comment