Breaking Newsअन्य

गंगायच मंदिर में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम गंगायच स्थित मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डायल 112 पुलिस को मंदिर से मुकुट चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर के पुजारी बबलू तिवारी एवं स्थानीय नागरिकों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पट्टू मिश्रा पिता राजाराम मिश्रा निवासी ग्राम कांटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया। आरोपी के पास से करीब 25 हजार रुपये कीमत का चांदी धातु का मुकुट बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को वाराणसी में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 25वीं बैठक में सहभागिता की

khabarsamayper

बारिश से आपात स्थिति में फंसे होने पर 1079 पर कॉल करें : कलेक्टर

khabarsamayper

IIT कानपुर के पूर्व छात्रों की ‘महा गुरुदक्षिणा’ — एक ही बैच ने दिए ₹100 करोड़

khabarsamayper

Leave a Comment