Breaking Newsअन्य

शेडनेट हाउस बना वरदान: छतरपुर के किसान ने फूलों की खेती से कमाया बंपर मुनाफा

Chhatarpur जिले के ग्राम सरानी के प्रगतिशील किसान मोहन लाल कुशवाहा ने आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है।

Parth Jaiswal के निर्देशन में उद्यानिकी विभाग की अनुदान योजना के तहत किसान मोहन लाल ने अपने खेत में शेडनेट हाउस का निर्माण कराया। शुरुआत में उन्होंने इसमें खीरा, टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसी सब्जियों की खेती कर अच्छा लाभ कमाया।

इसके बाद उन्होंने शेडनेट हाउस की खाली बची जगह का उपयोग करते हुए 3,000 गेलार्डिया फूलों के पौधे लगाए। इस खेती में करीब ₹15 हजार की लागत आई। पौधे लगाने के लगभग दो महीने बाद फूलों की तुड़ाई शुरू हो गई।

शादी सीजन में बाजार में फूलों की भारी मांग होने के कारण उन्हें 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिला। लगातार दो महीने तक फूलों की बिक्री से किसान ने करीब ₹50 हजार की कमाई की, जिसमें से ₹35 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ।

किसान मोहन लाल का कहना है कि उद्यानिकी विभाग और प्रशासन के सहयोग से उन्हें यह सफलता मिली है। अब वे भविष्य में फूलों की खेती का रकबा और बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

प्रशासन का मानना है कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ फ्लोरीकल्चर की ओर भी आगे बढ़ेंगे।

Related posts

बुंदेलखंड हीरों और महावीरों की धरती—CM मोहन यादव ने छत्रसाल के शौर्य को किया नमन, खजुराहो में दो प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

khabarsamayper

75 करोड़ की जमीन के लिए मालिक को मारकर खेत में गाड़ दिया

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 16 अप्रैल को मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहनों के खाते में राशि का अंतरित की जायेगी।

khabarsamayper

Leave a Comment