Breaking Newsअन्य

सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ लें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ लें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल, 23 सितम्बर 2025।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने निवाड़ी जिले में आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ लें। उन्होंने कहा कि माँ के स्वस्थ रहने से ही परिवार और समाज स्वस्थ रह सकता है। टीबी रोगियों को नियमित दवा एवं पोषण आहार लेने की सलाह दी।

राज्यपाल ने पर्यटन नगरी ओरछा में श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और ग्राम पंचायत चन्द्रपुरा का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि जनजातीय बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर डॉक्टर-इंजीनियर बनें। जनजातीय विकास के लिए सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हजारों परिवारों को पक्का मकान का सपना साकार किया है।

श्री पटेल ने चन्द्रपुरा में आदिसेवा केंद्र का शुभारंभ किया, जहाँ जनजातीय सशक्तिकरण के लिए एकल बिंदु सेवा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कन्या पूजन कर बच्चियों को फल, चुनरी और उपहार भेंट किए।

राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा लगाए गए संयुक्त स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया और चिकित्सकों से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीमती गुड्डो बाई के घर जाकर परिवार के साथ भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने हाथ से बनी बाजरा-जुनई की रोटी और पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लिया तथा बच्चों को उपहार दिए।


Related posts

दिल्ली के शास्त्री पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत

khabarsamayper

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मातम, 23 की मौत, सैकड़ों बीमार

khabarsamayper

गांव के दबंग ने दलित युवक पर किया जानलेवा हमला* *बोलेरो कार से कुचलने का भी किया प्रयास*

khabarsamayper

Leave a Comment