Breaking News

मुस्लिम लड़के ने धर्म बदलकर हिंदू लड़की से राम मंदिर में की शादी —

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मुस्लिम लड़के ने धर्म बदलकर हिंदू लड़की से राम मंदिर में शादी की है, पंडित जी ने युवक का धर्म परिवर्तन कराया. बताया जा रहा है कि युवक के पिता पूर्व में हिंदू थे, जिन्होंने मुस्लिम लड़की से शादी के बाद धर्म बदल लिया था. वहीं युवक ने अपने परिचितों के साथ बीजेपी के युवा मोर्चा के सदस्यों से संपर्क किया और हिंदू धर्म में घर वापसी की इच्छा जताई, इसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन और अन्य सदस्यों ने युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटाई, इस दौरान पता चला कि फाजिल नाम के युवक के पिता पहले हिंदू थे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते वह पूरन मेहरा से शेख अब्दुल बन गए। फाजिल की आस्था हिंदू धर्म में थी, इसके चलते घर वापसी की तैयारियां कराई गईं. करेली राम मंदिर में वैदिक मंत्रों से जनेऊ संस्कार के साथ पंडित जी ने युवक की हिंदू धर्म में वापसी कराई. युवक का नाम फाजिल से अमन राय हो गया, इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारे लगते रहे। पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर में ही फाजिल से अमन राय बने युवक ने सोनाली राय को जयमाला पहनाकर शादी कर ली, मंदिर के फेरे लेकर दोनों ने भगवान का आशीर्वाद लिया, इस दौरान दोनों को रामचरितमानस भेंट की गई। इस मामले को लेकर पं. शिवनारायण दुबे ने कहा कि एक जोड़ा शादी के लिए आया था, लड़का मुस्लिम था, लड़की हिंदू थी, लड़के ने सनातन धर्म अपनाया और मैंने दोनों की शादी करवा दी, लोगों ने वर-वधू को राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट किया, महिलाओं ने तिलक लगाकर दोनों का स्वागत किया, इस मौके पर बैंड की धुन पर लोग झूमे।

Related posts

बंधक श्रम उन्मूलन के संबंध मेें आमजन को जागरुक करने के निर्देश —-

khabarsamayper

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपने पद से दिया इस्तीफा —

khabarsamayper

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में आयोजित ‘एकात्म धाम शिविर’ में अद्वैत लोक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंम

khabarsamayper

Leave a Comment