Breaking News

बेटी के पिता ने बेटी की मौत की हो निष्पक्ष जांच पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया —

छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम छिमनीपुरवा के रहने वाले मंजू कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। बेटी की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई, और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए मंजू कुशवाहा ने बताया कि 4 वर्ष पहले उसने अपनी बेटी हेमवती का विवाह ओरछा रोड थाने के पीछे नारायणपुरा में रहने वाले सोनू कुशवाहा के साथ की थी। अपनी हैसियत के मुताबिक विवाह करने के बावजूद ससुराल पक्ष और दहेज लाने की बात कहकर बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। एक वर्ष पहले हेमवती ने प्रताड़ना की शिकायत थाने में की था। 25 मई रात करीब डेढ़ बजे उसकी बेटी के पति सोनू का फोन आया कि हेमवती बीमार है बोल नहीं रही है। मंजू ने अस्पताल ले जाने को कहा स्वयं अस्पताल पहुंचने की बात कही, लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो बेटी का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा था। पिता का आरोप है कि बेटी को ससुराल पक्ष ने मार डाला है। इसलिए इस पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच की जाए दोषियों और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

No photo description available.

Related posts

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’: तीन जिलों में 511 गिरफ्तार, 19 बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

khabarsamayper

चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 581 पदों पर निकली भर्ती–

khabarsamayper

Leave a Comment