Breaking Newsअन्य

साइबर सुरक्षा को लेकर MP में बड़ा कदम, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डिजिटल प्रणालियों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर क्षेत्र की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने साइबर और फॉरेंसिक क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और रिसर्च के विस्तार को जरूरी बताया। मंत्रालय में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर और मध्य भारत प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय भोपाल के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स और इस क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे।

Related posts

khabarsamayper

ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

khabarsamayper

गुटखे और तम्बाखू की पीक से छतरपुर अस्पताल की दीवारे हुई लाल

khabarsamayper

Leave a Comment