Breaking Newsअन्य

सागर में बुजुर्ग दंपती पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र के कर्रापुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग दंपती के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 जुलाई की रात शिकायत दर्ज कराने के बाद घर लौट रहे पति-पत्नी को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटा गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उसी दिन सुबह मंदिर जाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी, जिसकी जांच जारी है।

Related posts

खिलाड़ियों के लिए हाई जंप उपकरण की मांग, जनसुनवाई में दिया आवेदन

khabarsamayper

छतरपुर प्रशासन का मानवीय चेहरा, प्रदर्शनकारियों के लिए लगाया हेल्थ कैंप

khabarsamayper

छतरपुर शहर में मतदाता जागरूकता के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया 17 नवम्बर को अपना अमूल्य वोट अवश्य डालें 200 मीटर लम्बे बैनर पर किए हस्ताक्षर, वोट डालने का लिया संकल्प

khabarsamayper

Leave a Comment