Breaking Newsअन्य

सुकवां पंचायत में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, घटिया निर्माण और राशि गड़बड़ी के आरोप

छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत सुकवां में सीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनी दो सड़कों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके चलते सड़कें कुछ ही समय में उखड़ने लगीं। शिकायत में यह भी आरोप है कि पंचायत की शासकीय राशि बिना कार्य के सरपंच के रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों के खातों में स्थानांतरित की गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा की है।

khabarsamayper

ग्वालियर 8 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली न्यायाधीशों की बैठक

khabarsamayper

प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एडसिल (इण्डिया) लिमिटेड से एमओयू किए जाने का निर्णय

khabarsamayper

Leave a Comment