लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छतरपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और विधायक ललिता यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और स्वयं भी इसमें शामिल हुए। हल्की बारिश के बावजूद कलेक्टर मृणाल मीणा, एसपी रजत सकलेचा, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम के अंत में सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
