Breaking Newsअन्य

अपराधियों पर सख्त वार: छतरपुर में 193 मामलों में आरोपियों को सजा

छतरपुर जिले में मार्च 2026 के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा विभिन्न थानों के 193 प्रकरणों में आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

यह सफलता छतरपुर पुलिस की सशक्त विवेचना, वैज्ञानिक जांच और प्रभावी पैरवी का परिणाम है।

हत्या, छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट, अवैध हथियार, सड़क दुर्घटना और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में आरोपियों को सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया गया।

प्रमुख मामलों में बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के हत्या और बलवा प्रकरण में आरोपी मोरपाल सिंह सहित अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

पुलिस द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य समय पर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। साथ ही फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और साक्षियों के बयान भी प्रभावी रूप से पेश किए गए।

इस पूरी प्रक्रिया में जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार एवं अभियोजन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी और हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

Related posts

शहरी विकास के ब्लूप्रिंट और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित होगा कॉन्क्लेव शहरी विकास के नए युग की ओर बढ़ते कदम

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर के निर्देश में दिवाली से पहले की जा रही मिठाइयों की जाँच

khabarsamayper

ग्वालियर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत स्कूल एवं कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

khabarsamayper

Leave a Comment