Breaking News

आंगनवाड़ी से मिली दवा खाने से गर्भवती महिला की मौत —

छतरपुर जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत हो गई, परिजनों का कहना है की गर्भवती ने आंगनवाड़ी से मिली दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। दवा खाने के कारण ही उसकी जान गई है। महिला को 8 महीने का गर्भ था।मामला छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र के ग्राम राईपुरा का है। 28 साल की राधा पति रामअवतार यादव की शादी 16 साल पहले हुई थी। उनकी एक 3 साल की बच्ची है। राधा को 8 महीने का गर्भ था। शुक्रवार दोपहर वह आंगनवाड़ी केंद्र राईपुरा में चेकअप कराने गई थी, जहां आंगनवाड़ी वर्कर ने 2 खुली गोलियां पुड़िया में बांधकर दी थी। शाम को राधा ने उन गोलियों का सेवन किया था। कुछ देर बाद उसकी अचानक से तबीयत खराब होने लगी। इस पर उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने चेकअ के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

May be an image of 1 person and text

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को रण उत्सव में आमंत्रित किया है, जो मार्च 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

khabarsamayper

khabarsamayper

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों का जनरल कोच में हंगामा, सुरक्षा कर्मी भी बेबस

khabarsamayper

Leave a Comment