Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को रण उत्सव में आमंत्रित किया है, जो मार्च 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

प्रधानमंत्री ने सभी से वर्तमान में जारी रण उत्सव के दौरान कच्छ के प्राचीन सफेद रण का अनुभव लेने तथा उसकी शानदार संस्कृति एवं गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद उठाने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को रण उत्सव में आमंत्रित किया है, जो मार्च 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:

“कच्छ आप सभी की प्रतीक्षा कर रहा है!

आइए, वर्तमान में जारी रण उत्सव के दौरान कच्छ के प्राचीन सफेद रण का अनुभव लीजिए तथा उसकी शानदार संस्कृति एवं गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद उठाइए।

मार्च 2025 तक चलने वाला यह उत्सव आपके एवं आपके परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।”

“कच्छ की परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक रण उत्सव हर किसी का मन मोह लेने वाला है। अद्भुत क्राफ्ट बाजार हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर खान-पान की परंपरा, यहां का आपका हर अनुभव अविस्मरणीय बन जाएगा। आप सभी से मेरा आग्रह है कि एक बार अपने परिवार के साथ इस रण उत्सव में जरूर आएं।”

 

Related posts

झालावाड़ स्कूल हादसे में बच्चों को खोने वाली दो महिलाएं फिर बन सकेंगी मां, खुलवाई नसबंदी

khabarsamayper

मां मंदाकिनी के तट पर संवरेंगे राघव घाट एवं भरत घाट

khabarsamayper

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी:12वीं पास उम्मीदवार 17 जून तक करें अप्लाई —

khabarsamayper

Leave a Comment