Breaking News

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ध्यान एक व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और धरती पर शांति एवं सद्भाव लाने का एक सशक्त तरीका है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:

“आज, विश्व ध्यान दिवस पर, मैं सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव करने का आह्वान करता हूं। ध्यान एक व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ हमारे समाज और धरती पर शांति एवं सद्भाव लाने का एक सशक्त तरीका है। प्रौद्योगिकी के युग में, ऐप्स और निर्देशित वीडियो हमारी दिनचर्या में ध्यान को शामिल करने में मदद करने वाले मूल्यवान उपकरण हो सकते हैं।”

Related posts

मायावती ने कहा मध्यप्रदेश सरकार की बुलडोजर राजनीति गरीबों के घर तोड़ने लगी —

khabarsamayper

दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई जहरीली — प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँचा!

khabarsamayper

बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व की तरह मनाएं: CM मोहन यादव, कांवड़ियों की सुविधाओं पर भी दिए निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment