मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी पर पेशाब करने वाले भाजपा कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर nsa लगा दिया गया है। सड़क किनारे एक युवक बैठा है जिपर नशे की हालत में प्रवेश शुक्ला उस युवक पर पेशाब करता रहा जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। आरोपी सीधी जिले से 20 किलोमीटर दूर कुबरी गॉव का रहने वाला है। देर रात पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची और आरोपी के माता पिता से पूछताछ की गयी। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा अपराधी की न तो कोई जाती होती है और न कोई धर्म होता है , अपराधी किसी पार्टी का नहीं होता अपराधी अपराधी होता है। विधायक केदारनाथ शुक्ला का कहना है ” प्रवेश न तो मेरा प्रतिनिधि है ,न ही पार्टी का कार्यकर्ता है ” उन्होंने कहा की वो प्रवेश को जानते है लेकिन उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है इस पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रवेश शुक्ला को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने का पत्र ट्वीट किया है उन्होंने कहा है की ये सबूत है की प्रवेश शुक्ला को खुद केदार नाथ ने ही अपना प्रतिनिधि बनाया था।
प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनपर कार्यवाही होगी।

