Breaking News

उपार्जन केन्द्रों से एफएक्यू स्तर का गेहूँ उपार्जित किया जाए। कृषकों से 31 मार्च तक पंजीयन कराने के निर्देश

27 फरवरी को जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुदृढ व्यवस्था एवं समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन किए जाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संभाग स्तर पर प्रमुख सचिव एवं आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा कमिश्नर महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा समीक्षा की गई। छतरपुर जिले के एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, डीएसओ सीताराम कोठारे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव द्वारा निर्देशित किया गया है कि शासन स्तर से गेहूँ का समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल नियत है। साथ ही नियत अवधि 31 मार्च 2025 तक अधिक से अधिक कृषकों का पंजीयन कराए जाने के निर्देश दिए गए। उपार्जन केन्द्रों से एफएक्यू स्तर का गेहूँ उपार्जित किया जाए। उपार्जन केन्द्रो पर निर्देशानुसार समस्त आवश्यक संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित हो। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा किया जाने पर निर्देशित किया गया है कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा लंबित ई-केवायसी की जाना सुनिश्चित करें, अपात्र परिवारों का सत्यापन करें तथा स्थानीय निकाय जनपद के माध्यम से अपात्र परिवारों को पोर्टल से विलोपित करें। शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं द्वारा दुकान में संलग्न परिवारों सदस्यों का सत्यापन करावे, अपात्र स्वर्गवास शादी होने पर महिला को पोर्टल से हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Related posts

फिटनेस, परमिट,बीमा, अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि होना अनिवार्य

khabarsamayper

पति को गोद मे लेकर छतरपुर के कलेक्ट्रेट पहुंची पत्नी

khabarsamayper

राजेश पाल के लापता होने पर परिजनों ने फोरलेन पर लगाया जाम

khabarsamayper

Leave a Comment