Breaking Newsअन्य

एडिशनल एसपी ने साइबर फ्रॉड व बैंक सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

छतरपुर। जिले में बढ़ते साइबर मनी फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी तथा बैंक/एटीएम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले द्वारा छतरपुर मुख्यालय के सभी बैंक अधिकारियों एवं एटीएम चैनल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बैंक और पुलिस अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बनाकर वित्तीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विस्तृत चर्चा की गई। एडिशनल एसपी ने निर्देश दिए कि मनी फ्रॉड होने पर पीड़ित की ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।

होल्ड किए गए खातों को वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार अनहोल्ड करने एवं फंसी हुई राशि वापस करने संबंधी मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, थाना स्तर पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश, पंजीकृत रिपोर्ट तथा गृह मंत्रालय के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की अनिवार्यता पर जोर दिया गया।

बैठक में बैंक अधिकारियों ने अपने गाइडलाइंस और प्रोसिजर साझा किए। साथ ही बैंकों एवं एटीएम स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई। सभी शाखाओं और एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधुनिकीकरण, एचडी क्वालिटी कैमरे लगाने तथा सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।

Related posts

छतरपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

पंजाब में बाढ़ का कहर: 46 की मौत, 2 हजार गांव डूबे

khabarsamayper

Leave a Comment