Breaking News

सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिये पंजीयन शिविर कल से

सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के लिये पंजीयन शिविर कल से
18 जून को ग्राम पंचायत सरबई में लगेगा शिविर
—–
जिला प्रशासन छतरपुर के सौजन्य से कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्रा.लि. हैदरावाद द्वारा जिले के समस्त विकासखण्डों में एक-एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई सुरक्षाकर्मी हेतु इच्छुक बेरोजगार युवकों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीकृत युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत संस्था द्वारा रोजगार से जोड़ा जायेगा। भर्ती एवं पंजीयन के लिये शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक, आयु 18-37 वर्ष होनी चाहिए। पंजीयन शिविर 18 जून को ग्राम पंचायत सरबई में, 19 जून को ग्राम पंचायत पहरा में, 20 जून को जनपद पंचायत लवकुशनगर के आजीविका भवन में, 21 जून को ग्राम पंचायत गुलगंज में और 22 जून को छतरपुर जनपद कार्यालय के आजीविका भवन में शिविर लगाये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी मोबाईल नं. 9752908184 पर संपर्क करें।

Related posts

भोपाल में नवाबी शासन का अंत: 1 जून 1949 का ऐतिहासिक दिन

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव को रुद्राक्ष पर बनी भगवान पशुपतिनाथ की मिनिएचर पेंटिंग भेंट

khabarsamayper

राजधानी भोपाल में रेडीमेड गारमेंट्स होजियरी पार्क की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पार्क न केवल राज्य के टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देगा

khabarsamayper

Leave a Comment