Breaking News

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 121 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें।

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी,श्री आयुष जैन एवं श्री कौशल सिंह, एसडीएम श्री अखिल राठौर एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे। और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त 121 आवेदनों के निराकरण में गंभीरता बरतें और प्राथमिकता से निराकरण करें। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कलेक्टर ने दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।

Related posts

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने को भारत सरकार की स्वीकृति

khabarsamayper

400 करोड़ के निवेश से 1500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

khabarsamayper

छतरपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर: बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

khabarsamayper

Leave a Comment