Breaking Newsअन्य

गढ़ीमलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम कलानी विवाद मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले के थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलानी में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हर्ष विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना में घायल कमलेश कुशवाहा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले 3 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर न्यायालय में पेश किया था, वहीं अब मुख्य आरोपी सहित कुल 5 अभियुक्तों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related posts

छतरपुर पुलिस का एक्शन: गुंडा-निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर, थानों में कराई हाजिरी

khabarsamayper

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे

khabarsamayper

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने CISF की पहली महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी

khabarsamayper

Leave a Comment