Breaking Newsअन्य

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हर्रई तिगैला से 206 लीटर अवैध शराब बरामद, ढाई लाख की जब्ती

माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना गढ़ी मलहरा पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान हर्रई तिगैला में अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से 23 पेटी (206 लीटर) अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपए है, बरामद की।

मौके से एक विधि विरुद्ध किशोर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अवैध शराब चार पहिया वाहन से उतारी गई थी और इसमें अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

इस मामले में आरोपी

  • रोहित राजा

  • विधि विरुद्ध किशोर

  • अन्य फरार आरोपी

के विरुद्ध थाना गढ़ी मलहरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विधि विरुद्ध किशोर के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

जबलपुर कलेक्टर की कार्रवाई, 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त, जानें पूरा मामला

khabarsamayper

कुबरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर होगा भव्य कथा का आयोजन —

khabarsamayper

बेटी के पिता ने बेटी की मौत की हो निष्पक्ष जांच पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया —

khabarsamayper

Leave a Comment