Breaking News

ग्वालियर आकर 4 जुलाई को सघन दौरा कर शहर की सड़कों का करेंगे निरीक्षण

जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुईं ग्वालियर शहर की सड़कों की मरम्म्त का कार्य लगातार व अभियान बतौर करने के निर्देश नगर निगम एवं सड़कों के निर्माण से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे 4 जुलाई को ग्वालियर जिले के प्रवास पर आयेंगे और शहर का दौरा कर सड़कों का बारीकी से जायजा लेंगे। श्री सिलावट ने जिन बस्तियों में बरसात की वजह से जल भराव की स्थिति बन रही है वहाँ पर पानी की निकासी के लिये विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जोर देकर कहा है कि सड़क मरम्मत व जल निकासी के काम में कोई ढिलाई न हो।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि वे 4 जुलाई को ग्वालियर प्रवास के दौरान नगर निगम, लोक निर्माण, सड़क विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत बनाई गईं सड़कों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने साफ किया है कि जिन सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जायेगी, उनसे संबंधित ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। श्री सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण से संबंधित सभी कार्य एजेंसी सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को आवागमन में दिक्कत न हो

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ओडिशा पर्व 2024’ समारोह में भाग लिया

khabarsamayper

पिछड़ा वर्ग योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और जागरूकता अभियान चलाएं : Dr. Ram krishna Kusmariya

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर 8 लोगों पर ₹2.51 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया

khabarsamayper

Leave a Comment