Breaking News

रीवा शहर में एक लाख पौधे लगाये जायेंगे उप मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रीवा को हराभरा बनाने के लिये चयनित स्थलों में एक लाख पौधे लगाये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वृक्षारोपण से पूर्व की सभी तैयारियाँ पूर्ण करने तथा आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि चयनित किये गये स्थलों में व्यापक पैमाने पर छायादार, फलदार औषधीय पौधों का वृक्षारोपण करते हुए सड़क के किनारे भी वृक्षारोपण करें तथा पूर्व के रोपित पौधों के रिक्त भूमि में भी वृक्षारोपण कर गैप फिलिंग करें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि व्यापक पैमाने पर किये गये वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित होगा तथा सड़क के किनारे किये गये वृक्षारोपण से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वृक्षारोपण सामाजिक दायित्व के साथ पुण्य का भी कार्य है। इससे आमजनों, व्यापारी संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों सहित अन्य लोगों को भी जोड़े। उन्होंने रोपित पौधों की पूर्ण सुरक्षा के इंतजाम किये जाने के भी निर्देश दिये।

बताया गया कि पशु चिकित्सा महाविद्यालय में 40 हजार, लक्ष्मणबाग की भूमि में 20 हजार, पीटीएस एवं इंजीनियरिंग कालेज कैम्पस में 15-15 हजार तथा रतहरा कैनाल ट्रैक में दस हजार वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनाई गयी है। साथ ही शहर की सड़कों के किनारे भी वृक्षारोपण किया जायेगा। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ शारदा के किए दर्शन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मैहर में त्रिकूट पर्वत पर विराजी माँ शारदा के दर्शन कर विधिवत पूजन, अर्चन किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि व आरोग्य की मंगलकामना की।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

सराहनीय कार्यों के लिए रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयॉ पुरस्कृत

khabarsamayper

लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा, महिला ने पावर हाउस में घुसकर कर्मचारियों को जड़े थप्पड़

khabarsamayper

Leave a Comment