Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध शराब पर पुलिस का छापा, खेत से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

छतरपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मातगुवां पुलिस ने गुबरन रोड स्थित खेत में छापा मारकर अवैध कच्ची शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया।

पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए भूसे के ढेर में छिपाकर रखे गए 4 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई।

इस मामले में आरोपी अजुद्दी यादव को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related posts

गुटखे और तम्बाखू की पीक से छतरपुर अस्पताल की दीवारे हुई लाल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायल-ईरान युद्ध के चलते कतर से वापसी के लिये रह गई उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद उनसे वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी

khabarsamayper

गणेश चतुर्थी एवं मिलाद-उन-नबी पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

khabarsamayper

Leave a Comment