Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा! 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹75,100 नकद सहित 6.85 लाख से अधिक का सामान बरामद।

छतरपुर जिले के सरवई थाना पुलिस ने गौरिहार रोड स्थित एक ढाबे के पीछे संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके से ₹75,100 नकद, 3 मोटरसाइकिल और 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 6 लाख 85 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए, जो फरार हैं। पुलिस ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धारा और पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related posts

लवकुश नगर पुलिस ने अवैध पटाखा विक्रेता को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की सिकल सेल उन्मूलन मिशन की सराहना, ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

khabarsamayper

बड़ामलहरा जैन समाज ने नम ऑख़ौ से दी विन्याजलि

khabarsamayper

Leave a Comment