भोपाल में आयोजित क्रिएटिव समिट 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के विकास की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने पर्यटन, नए एयरपोर्ट, एयर स्ट्रिप, आयुर्वेदिक कॉलेज, होम स्टे और बेहतर सड़कों के निर्माण को विकास की दिशा में अहम बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे गए हैं। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए शिक्षा, उद्योग और सुशासन से जुड़े प्रयासों की जानकारी भी दी।
