Breaking Newsअन्य

छतरपुर में “मुस्कान अभियान” — 2 हफ्तों में 11 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम जारी हैं। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक तबस्सुम खान और संस्था “जन साहस” की टीम द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व छात्रावास सहित अन्य संस्थानों में पहुँचकर छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार तथा हेल्पलाइन संबंधी जानकारी दी गई। बाल दिवस के अवसर पर छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

चोरी की तीन वारदातों का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख की संपत्ति बरामद 🔍

khabarsamayper

कलेक्टर और एसपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा —– भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव 2023 कराये जा रहे हैं। जिले में स्वतंत्र शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है और सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र बिजावर के संवेदनशील मतदान केन्द्र 123 एवं 124 भारतपुरा एवं डारगुवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्रों पर क्रियाशील व्यवस्थाओं को जांचा एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण में केन्द्रों पर अंकित की गई आवश्यक जानकारी देखी। साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गाे के अनुरूप मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बीएलओ, सचिव से मतदाताओं के संबंध में जानकारी ली।

khabarsamayper

जिले में बीएलओ कार्यों का निरीक्षण तेज—डिजिटलीकरण और डोर-टू-डोर कलेक्शन पर जोर

khabarsamayper

Leave a Comment