Breaking Newsअन्य

छतरपुर में शुरू हुआ आधुनिक गैस शवदाह गृह, अब 2 हजार रुपये में होगा देह संस्कार

छतरपुर शहर को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। नगरपालिका परिषद द्वारा भैंसासुर मुक्तिधाम में निर्मित आधुनिक गैस शवदाह गृह का बुधवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने इस शवदाह गृह का शुभारंभ विधायक ललिता यादव और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने किया।

विधायक ललिता यादव ने कहा कि गैस शवदाह गृह से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी और लकड़ी की खपत घटेगी, जिससे वनों का संरक्षण होगा। यह व्यवस्था पारंपरिक दाह संस्कार की तुलना में अधिक स्वच्छ, तेज और आधुनिक है।

नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने बताया कि देह संस्कार का शुल्क केवल 2 हजार रुपये रखा गया है ताकि सभी वर्गों के लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि इससे दाह संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और समयबद्ध होगी।

इस अवसर पर सीएमओ माधुरी शर्मा, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

छतरपुर व लवकुशनगर में जल संचय अभियान: नवांकुर संस्थाओं ने किया बोरी बंधान कार्य

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत के यशस्वी कवि एवं साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम और हिन्दी भाषा के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।

khabarsamayper

मेडिकल कॉलेज में अध्ययन के लिए देह दान विजन जबलपुर जरूरतमंदों के मदद करने के लिए समर्पित है

khabarsamayper

Leave a Comment