Breaking Newsअन्य

नशा मुक्ति अभियान में बड़ी कार्रवाई: छतरपुर में 144 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने ग्राम कुटौरा में छापा मारकर 16 पेटी यानी करीब 144 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने शटर वाली दुकान पर पहुंचकर तलाशी ली और शराब बरामद की। इस कार्रवाई में आरोपी सत्येंद्र सिंह घोषी उर्फ सत्तू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अनुज घोषी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह कार्रवाई एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरभि शर्मा और पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

छतरपुर में गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार — 5.5 किलो से अधिक गांजा बरामद

khabarsamayper

छात्रवृत्ति की लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर बच्चों की छात्रवृत्ति के संबंध में बैठक संपन्न

khabarsamayper

दादा से सुने एक किस्से ने कुलदीप की बदल दी जिंदगी, पहले ही प्रयास में किसान के बेटे ने पास की #यूपीएससी परीक्षा, हासिल की 181वीं रेंक

khabarsamayper

Leave a Comment