Breaking News

नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । अच्छा काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र और उदासीन अधिकारियों को मिलेंगे नोटिस

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अच्छा काम कर रहे अधिकारियों को शाबाशी दी वहीं जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रति उदासीनता बरती है, उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । श्रीमती चौहान ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जनपद पंचायत घाटीगाँव के सीईओ श्री राजीव समाधिया को प्रशस्ति पत्र देने और सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के प्रति उदासीन एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डबरा, ग्राम पंचायत करियावटी के सचिव व जीआरएस एवं समग्र आईडी प्रभारी डबरा के खिलाफ कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण की स्थित संतोष जनक न पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन को डीओ लेटर लिखने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को अभियान बतौर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करनेके लिए ताकीद किया। उन्होंने कहा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की निराकरण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, श्री कुमार सत्यम व श्री टी एन सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिले के एसडीएम शामिल हुए।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर गेंहूँ उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन तेजी कराएं। उन्होंने माफी औकाफ के पूजा घरों से जुड़ी जमीन का सत्यापन कर सुरक्षित कर उसे सुरक्षित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाले अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।

चारागाह की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराएँ

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मुरार डबरा व भितरवार तहसील में गौशालाओं की चारागाह की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने पर विशेष जोर दिया । उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ-साथ वहां पर चारागाह विकसित करने की कार्य योजना अगली बैठक से पहले प्रस्तुत करें ।उन्होंने कहा गोवंश का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में है इसलिए इस काम में कोई ढिलाई हो।

Related posts

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित करने को भारत सरकार की स्वीकृति

khabarsamayper

चंदला में 88 हितग्राहियों को वितरित हुए 198 सहायक उपकरण, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार हुए शामिल

khabarsamayper

वन्य-जीव पर्यटन बना विशेष आकर्षण का केन्द्र

khabarsamayper

Leave a Comment