Breaking Newsअन्य

पांढुर्णा के विकास को रफ्तार देने पर जोर, युवाओं को उद्योग और रोजगार से जोड़ने की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि नवीन जिलों का विकास, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और तेज गति से विकास शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं को उद्योग और रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने, कृषि और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू करने तथा पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को बढ़ाने की बात कही। बैठक में बताया गया कि पांढुर्णा जिले में अब तक ₹112 करोड़ के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि ₹248 करोड़ के कार्य निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री ने हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन की प्रस्तावित योजना का भी अवलोकन किया।

Related posts

कलेक्टर ने छतरपुर शहर की बावड़ियों एवं कुंओ का किया औचक निरीक्षण

khabarsamayper

अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही सफलता है — राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

MP के 27 युवाओं को गल्फ देशों में नौकरी, CM मोहन यादव ने दी बधाई

khabarsamayper

Leave a Comment