Breaking News

पानी से भरे टब में डूबने से मासूम की मौत —

घटना छतरपुर शहर कृषणा कालोनी सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जहां के रहने वाले सुरेंद्र यादव की डेढ़ साल की मासूम बच्ची प्रज्ञा यादव खेलते समय घर में पानी से भरे टब में गिर गई। जिसे इस दौरान उसे कोई देख नहीं पाया और उसकी टब के पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने जब देखा तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंची मासूम का चेहरा देख उसकी मौत से वहां मौजूद और चेकअप कर रहे डॉक्टरों की आंखें भर आईं। उसका चेहरा देखकर लग रहा था मानो गहरी नींद में सो रही हो और एक आवाज देने पर अभी जाग जाएगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों ने मासूम का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। तो वहीं पुलिस मामले में मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

May be an image of 1 person, baby, camping and trampoline

Related posts

नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में आये निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ नर्मदापुरम संभाग में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की

khabarsamayper

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य: CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान की डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना भी है।

khabarsamayper

Leave a Comment