Breaking News

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस समर कैंप के बच्चों के साथ पुलिस लाइन परिसर में किया वृक्षारोपण

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस समर कैंप के बच्चों के साथ पुलिस लाइन परिसर में किया वृक्षारोपण

हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिले के सभी कार्यालय थाना एवं चौकी परिसर में लगाए गए वृक्ष

पुलिस लाइन छतरपुर में ग्रीष्मकालीन मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस परिवार के बच्चों हेतु दिनांक 15 मई से एक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में इनडोर एवं आउटडोर खेलों के साथ-साथ अध्ययन, संगीत, नृत्य, तैराकी, सिलाई, कढ़ाई इत्यादि का प्रशिक्षण हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में सम्मिलित सभी समर कैंप के प्रतिभागियों के साथ संपूर्ण परिसर में खाद एवं उर्वरक के साथ वृक्षारोपण किया। साथ ही हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश भी दिया।
जीवन में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है। वृक्षों के बिना पर्यावरण की वायु शुद्ध नहीं हो सकती। वृक्ष हमारे लिए ऑक्सीजन प्रदाता का कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त वृक्षों से हमें अनेक उपयोगी वस्तुएं, पदार्थ प्राप्त होते हैं। वृक्षों को लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है व वातावरण में ठंडक रहती है। वृक्ष लगाने के साथ-साथ देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है।
समर कैंप में प्रतिभागियों द्वारा अपनी कलाकृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को प्रदर्शित भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया, एवं सभी प्रतिभागियों द्वारा संपूर्ण परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इसी क्रम में प्रतिवर्ष की भांति जिले के समस्त कार्यालय थाना एवं चौकी के परिसर में वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में व्यवस्थापक रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा सहित सम्मिलित समर कैम्प के सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ का वितरण

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, 3 हफ्तों में 52 हथियार जब्त

khabarsamayper

नशे में धुत पुलिस कर्मी ने कार से मारी टक्कर, व्यक्ति व बैल घायल; वीडियो वायरल होते ही SP अगम जैन ने किया सस्पेंड

khabarsamayper

Leave a Comment