उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के दीननगर शेखपुर इलाके में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने दावा किया कि आसमान से करीब 20–25 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा गिरा।
अचानक गिरे इस भारी टुकड़े से इलाके में हलचल मच गई।
सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है।
हालाँकि यह बर्फ का टुकड़ा है या कुछ और — इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
मजदूरों के अनुसार घटना के समय वे ईंट थोपने का काम कर रहे थे।
फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है।
