Breaking News

बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को निराकृत करें : कलेक्टर कलेक्टर ने बैंकर्स की बैठक में कहा समन्वय के साथ कार्य करें

बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को निराकृत करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने बैंकर्स की बैठक में कहा समन्वय के साथ कार्य करें
18 से 30 मई तक एसएचजी के बचत खाता खोलने के लिए कैंप आयोजित होंगे
खजुराहो क्षेत्र में फ्लोरीकल्चर यूनिट के संबंध में प्लानिंग करने के निर्देश
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर कॉजोल सिंह, एलडीएम श्री आर.एस. सिन्हा सहित सीईओ जनपद, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा संबंधित विभागीय अधिकारी और बैंकर्स उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित ऋण प्रकरणों को समयानुसार निराकृत करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारी आपस में अच्छा समन्वय बनाकर कार्य करें। जिससे आम लोगों को परेशानी न हो। साथ ही विभिन्न रोजगार मूलक ऋण से संबंधित प्रोसेस को सरल बनाएं। कलेक्टर ने खजुराहो क्षेत्र में फ्लोरीकल्चर के संबंध में वर्क आउट कर प्लानिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा लोगों की शतप्रतिशत ईकेवायसी कराएं। साथ ही एलडीएम को निर्देश दिए कि स्वसहायता समूहों से संबंधित बैंकवार साप्ताहित रोस्टर निकालकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर आवेदनों का निराकरण करें। उन्होंने कहा योजना एवं रोजगार मूलक ऋणों में आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट बनाएं और साल की शुरूआत में अपने टारगेट को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। कलेक्टर श्री जी.आर. ने कहा 18 से 30 मई 2024 तक क्षेत्रों में स्वसहायता समूहों के बचत खाता खोलने के लिए प्रमुखता से कैंपो का आयोजन किया जाए। इसके लिए सीईओ जनपद एवं नगरीय निकायों के सीएमओ अच्छी प्लानिंग करें। उन्होंने कहा प्रत्येक ब्लॉक में एक एसएचजी को मॉडल के रूप में तैयार करें। साथ ही जिले के स्थानीय कार्य बकरी पालन आदि को प्राथमिकता के आधार पर प्रमोट करें। बैठक में विभागवार ऋण संबंधी प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों को डेली डिस्पोज करने के निर्देश दिए।

Related posts

नपा कचरा कलेक्शन वाहन चालक पर गोबर कचरा फेंकने का मामला,

khabarsamayper

भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए छतरपुर जिले के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एनडीआरएफ ने जिला प्रशासन ने

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देश पर बागेश्वर धाम में राजस्व एवं पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment