Breaking Newsअन्य

भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति और प्रेम का जीवंत उत्सव: मुख्यमंत्री मोहन यादव

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि फाल्गुन मास के रंगों, मांदल की थाप और जीवन-प्रेम की उमंग से सराबोर भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति, सामाजिक स्नेह और परंपरागत जीवन मूल्यों का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस पर्व की वास्तविक अनुभूति इसे प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर ही महसूस की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया पर्व स्थल पर पारंपरिक लोकधुनों, नृत्य और उल्लासपूर्ण माहौल ने पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

उन्होंने कहा कि यह पर्व जनजातीय संस्कृति, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। राज्य सरकार जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। यह आयोजन जनजातीय संस्कृति की सशक्त पहचान और सरकार की संवेदनशील सोच को भी दर्शाता है।

Related posts

छतरपुर: कलेक्टर-एसपी ने बूढ़ा बांध का किया निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

khabarsamayper

छतरपुर कलेक्टर ने जुआ खेलते पकड़े गए सरकारी अफसरों को थमाया नोटिस — 3 दिन में जवाब तलब

khabarsamayper

स्वस्थ मध्यप्रदेश-सशक्त मध्यप्रदेश को मूर्त रूप देने उठाये गए सशक्त कदम

khabarsamayper

Leave a Comment