Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर के 721 बारिश प्रभावित हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से ₹78.49 लाख की राहत राशि अंतरित की

भोपाल/छतरपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्थित समत्व भवन से एक सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हितग्राहियों को लगभग ₹30 करोड़ की राहत राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति, कपड़ा, बर्तन एवं खाद्यान्न आदि की क्षति पर दी गई है।

छतरपुर जिले के 721 हितग्राहियों को कुल ₹78 लाख 49 हजार 400 की राहत राशि प्राप्त हुई। इसमें जनहानि के लिए ₹40 लाख, पशुहानि हेतु ₹6 लाख 80 हजार 500, मकान क्षति पर ₹31 लाख 48 हजार 900 और अन्य क्षति पर ₹20 हजार की राशि दी गई।

इस अवसर पर छतरपुर जिले से एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार हर कदम पर आपके साथ है।

Related posts

बेटी के पिता ने बेटी की मौत की हो निष्पक्ष जांच पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया —

khabarsamayper

गुजराती पर्यटकों ने होटल बिल न चुकाने की कोशिश की, लक्जरी कार में भागते हुए पकड़े गए

khabarsamayper

आगरा: सोते कुत्ते के सिर पर पटाखा फोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment