ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित 60वें इंडियन हैंडीक्राफ्ट्स एंड गिफ्ट्स फेयर 2025 में मध्यप्रदेश का पारंपरिक बाग प्रिंट सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। देश-विदेश से आए खरीदारों और डिजाइनरों के बीच यह कला मुख्य आकर्षण बनी रही। बाग के शिल्पकार आरिफ खत्री ने पारंपरिक तकनीक और प्राकृतिक रंगों से बनी इस अनूठी कला की बारीकियां प्रदर्शित कीं। बाग प्रिंट भारत की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण-अनुकूल कला का जीवंत उदाहरण है।
