Breaking Newsविविध

शिवपुरी में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री का सम्मान-प्रशंसा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 300 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीईआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल), जिला पुलिस बल और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की भूरि-भूरि सराहना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “संकट की इस घड़ी में हमारे वीर जवानों और अधिकारियों ने जिस तत्परता, साहस और समर्पण का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। सेना और राहत दलों ने सीमित समय में अदम्य साहस के साथ अभियान को सफल बनाकर जनसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया है।”

डॉ. यादव ने सभी रेस्क्यू कर्मियों के निस्वार्थ सेवा भाव और कर्तव्यपरायणता को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए सदैव तत्पर है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने थाना गौरिहार का किया निरीक्षण*

khabarsamayper

खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो वैवाहिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

khabarsamayper

शहरभर में शुभ मुहूर्त पर हुआ होलिका दहन, देवरी की मॉडर्न होलिका बनी आकर्षण का केंद्र

khabarsamayper

Leave a Comment