Breaking Newsअन्य

“समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के तहत छतरपुर पुलिस का बड़ा कदम, अधिकारियों को मिला CCTNS प्रशिक्षण

छतरपुर पुलिस द्वारा “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के अंतर्गत अनुसंधानकर्ता अधिकारियों के लिए सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network System) फीडिंग एवं कार्यप्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अधिकारियों को CCTNS के प्रभावी उपयोग और डेटा पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी सिस्टम में डेटा को समय-समय पर अपडेट रखें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपराध पंजीकरण, गिरफ्तारी, जप्ती और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों और चौकियों के अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

ग्वालियर की आदर्श नदी बनेगी बैशली मुरार नदी जीर्णोद्धार अभियान : पद्मश्री संत बाबा लक्खा सिंह और कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पौधरोपण कर किया दूसरे चरण का शुभारंभ

khabarsamayper

सर्वर नहीं चल रहे। दूसरे दिन भी परेशान रही भइया की लाडली बहने।

khabarsamayper

छतरपुर मेला जलविहार में लात-घूंसों की बरसात, मारपीट का वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment