Breaking News

स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया जी की 80वी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को सिंधिया परिवार के छत्री परिसर में पहुँचे और स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भजन संध्या में भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संतजन का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वी डी शर्मा ने भी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भजन संध्या में जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री अनूप मिश्रा, श्री रामनिवास रावत, श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह, श्री प्रभुराम चौधरी, श्रीमती इमरती देवी व भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जय प्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्वालियर-चंबल संभाग के नागरिकगण भजन संध्या में शामिल हुए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री सिंधिया जी की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित हुई भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री चित्रा राय एवं श्री राजेन्द्र पारिक व उनके साथियों ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया

Related posts

“सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है”।

khabarsamayper

सरिया से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी —

khabarsamayper

IIT कानपुर के पूर्व छात्रों की ‘महा गुरुदक्षिणा’ — एक ही बैच ने दिए ₹100 करोड़

khabarsamayper

Leave a Comment