Breaking Newsअन्य

17 वर्षीय महक को मिली पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा, खजुराहो से भोपाल एम्स किया गया एयरलिफ्ट

छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा के तहत राजनगर विकासखंड के ग्राम टिकुरी निवासी 17 वर्षीय महक शुक्ला को गंभीर हालत में निःशुल्क खजुराहो एयरपोर्ट से भोपाल एम्स एयरलिफ्ट किया गया। महक एसएलई (SLE), निमोनाइटिस, एनीमिया और हेपेटाइटिस-बी से पीड़ित थीं। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुशंसा पर तत्काल एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब तक छतरपुर जिले के 14 गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए भोपाल भेजा जा चुका है।

Related posts

बड़ामलहरा सिविल अस्पताल में 50 टीबी मरीजों को पोषण किट, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्तदान

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

टीकमगढ़ में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, चार किसानों की फसल जलकर राख

khabarsamayper

Leave a Comment