छतरपुर के हिनौता थाना पुलिस ने वर्ष 2024 के अवैध हथियार प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी संजय बिरया पिता मातादीन, निवासी ग्राम घूरा पुरवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी और पुलिस टीम ने की।
