Breaking Newsअन्य

2018 में BSP से बिजावर प्रत्याशी रहीं अनुपमा यादव सपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने दिलाई सदस्यता

बिजावर। विधानसभा चुनाव 2018 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बिजावर प्रत्याशी रहीं अनुपमा यादव ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

अनुपमा यादव के सपा में शामिल होने के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके पार्टी में शामिल होने को स्थानीय स्तर पर सपा के संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related posts

चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र पाकर कालकादीन के परिवार में लौटी खुशियां

khabarsamayper

लखनऊ में सनसनी: कार के अंदर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत से दहला हजरतगंज इलाका

khabarsamayper

आम रास्ते को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन जिला प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

khabarsamayper

Leave a Comment