Breaking News

31 मई 2024 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा अपील की गई है

31 मई 2024 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा अपील की गई है युवाओं, छात्र-छात्राओं में बढ़ती हुई तम्बाकू सेवन, धूम्रपान की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए तम्बाकू एवं बीड़ी, सिगरेट के दुष्परिणामों से इन्हें अवगत कराना है, ताकि तम्बाकू एवं गुटखा, बीड़ी सिगरेट के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं एवं जनसामान्य को कैंसर, टी.बी., की बीमारियों से बचाया जा सके एवं तम्बाकू, धूम्रपान के सेवन की रोकथाम हेतु वातावरण निर्माण हो सके। नशा नाश की जड़ है भाई चौपट कर दे पूरी कमाई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर गुटखा तम्बाकू न खाने एवं धुम्रपान नही करने की अपील की गई है।
• नशीले पदार्थ शरीर के लिए हानिकारक एवं जानलेवा
गुटखा तम्बाकू खाने से हमारे शरीर को बहुत नुकसान होता है और यह हानिकारक पदार्थ है एवं इसको खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होती है तथा इससे सड़कों एवं जगह जगह गंदगी भी फैलती है। हमें जिले एवं शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए एवं नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बन कर लोगों को प्रेरित करना चाहिए। सभी नागरिकों से आज से ही गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन छोड़ने की अपील की गई है।

Related posts

मायावती ने कहा मध्यप्रदेश सरकार की बुलडोजर राजनीति गरीबों के घर तोड़ने लगी —

khabarsamayper

औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर ग्वालियर में 7 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की जायेगी।

khabarsamayper

2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की भूमिका अहम: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment